![]()
अवैध हथियार के मामले में आरोपी बनाए गए सन्नी शिंदे को सोमवार को कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए। जमानत खारिज होने के बाद पुलिसकर्मी उसे जेल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी वह संतरी और अन्य पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया। सन्नी के खिलाफ संयोगितागंज पुलिस ने अवैध हथियार के मामले में केस दर्ज किया था। वह पहले से एक अन्य मामले में फरार चल रहा था। सोमवार को वह कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान उसकी जमानत खारिज कर उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। इसी दौरान मौका पाकर वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने कोर्ट परिसर में काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। मामले में कोर्ट के रीडर आलोक मेहता की शिकायत पर एमजी रोड पुलिस ने सन्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरियां, दो पकड़ाए लसूड़िया पुलिस ने अंजली पटवारी निवासी महालक्ष्मी नगर के यहां 12 अगस्त को हुई चोरी के मामले में दो चोर अनुराग उर्फ भय्यू पुत्र अवधेश दुबे पुष्प रतन कॉलोनी ओर साहिल बिष्ट को पकड़ा है। आरोपी अपना शौक पूरा करने के लिए चोरी करते थे। आरोपियों ने साक्षी तोमर निवासी महालक्ष्मी नगर ने घर भी 20 अगस्त को चोरी की थी। आरोपियों से करीब 5 लाख रुपए का सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए गए हैं।
Source link
इंदौर में जमानत खारिज होते ही कोर्ट से भागा आरोपी:जेल भेजने के आदेश के बाद संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा दिया
