Headlines

जोधपुर की पॉलीथिन फैक्ट्री में लगी आग:8 दमकलों ने 20 फेरे कर 5 घंटे में पाया काबू, फैक्ट्री का सारा सामान जलकर राख




जोधपुर के बोरानाडा क्षेत्र में आज सुबह करीब 4 बजे एक पॉलीथिन रोल बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। सूचना पर फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद 8 दमकल के 20 फेरों से काबू पाया गया। बोरानाडा फायर इंचार्ज हेतराम तेतरवाल ने बताया कि आज सुबह 4 बजे के करीब बोरानाडा नारनाडी गौशाला के पास रतन इंडस्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर बोरानाडा से दो दमकल मौके पर रवाना हुई। जहां आग लगी वहां पर पॉलिथीन बनाने वाले रोल रखे हुए थे। इसके अलावा केमिकल के भारी 10-12 ड्रम भी पड़े थे जिसके चलते आग विकराल हो गई। इस पर बासनी, शास्त्री नगर, चौपासनी फायर ब्रिगेड की टीमों को भी बुलाया गया। करीब 200 लीटर फोम डालकर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आग बुझाने में आठ दमकलों ने करीब 20 फेरे लगाए जिसके चलते सुबह 9 बजे के करीब आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। आग लगने की सूचना मिलने के बाद चीफ फायर ऑफिसर जलज घसिया भी मौके पर पहुंचे। जिस फैक्ट्री में आग लगी वहां फायर फाइटिंग सिस्टम भी नहीं लगा हुआ था इसके चलते भी आग विकराल हो गई हालांकि समय रहते आग बुझा लिए जाने से कोई बड़ी जनहानी टल गई। आग से फैक्ट्री में लगा टीन शेड भी टूट गया। आग बुझाने वाली टीम में जसराज लीलावत, मालाराम, अशोक सुथार, कैलाश, प्रशांत सिंह, रणजीत, मोहनलाल, प्रकाश आदि शामिल रहे।।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *