Headlines

भीलवाड़ा में बारिश का दौर थमने से उमस बढ़ी:लोग पसीने से तर हुए; 4 दिन बाद फिर मौसम बदलने की उम्मीद




भीलवाड़ा में बीते दिनों हुई बारिश के बाद लोगों को उम्मीद थी कि मौसम सुहाना बना रहेगा, लेकिन जैसे ही बारिश का दौर थमा, गर्मी और उमस ने फिर से शहरवासियों को परेशान किया है। आज सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण शहर में उमस का दौर फिर से शुरू हुआ है। काम काज के लिए घर से बाहर निकलने वाले लोगों को धूप और उमस दोनों का सामना करना पड़ा। बाजारों, सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय लोगों को पसीने से परेशान होते देखा जा रहा है। बारिश बंद होने के बाद मौसम में नमी बनी हुई है, जिससे गर्मी और उमस पहले से ज्यादा महसूस हो रही है। मौसम विभाग का भी कहना है कि अगले तीन से चार दिन तक पूर्वी राजस्थान में मानसून कमजोर रहेगा और मौसम ज्यादातर शुष्क बना रहेगा। ऐसे में फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है। अभी कुछ दिन नहीं होगी बारिश, धूप और उमस रहेगी बरकरार मौसम विभाग के अनुसार भीलवाड़ा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जो आने वाले दिनों में और बढ़ेगा।तापमान बहुत ज्यादा नहीं होने के बावजूद हवा में नमी ज्यादा होने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों और मजदूरी करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहेंगी।इसके कारण अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना बहुत कम है और मौसम सूखा बना रहेगा। ऐसे में दिन में धूप और उमस का असर जारी रह सकता है। 12 सितंबर से फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज हालांकि मौसम विभाग ने लोगों के लिए राहत की भी उम्मीद जताई है। विभाग के अनुसार 12 सितंबर के आसपास पूर्वी राजस्थान में एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से प्रदेश के कई जिलों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। भीलवाड़ा भी उन जिलों में शामिल है, जहां बारिश होने की संभावना जताई गई है। यदि यह सिस्टम सक्रिय होता है तो जिले में एक बार फिर बादल छा सकते हैं और अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। फिलहाल लोगों को आने वाले कुछ दिन तेज धूप और चिपचिपी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *