Headlines

उदयपुर के 3 निकायों में कल चुनेंगे शहर सरकार:फतहनगर, भींडर और वल्लभनगर में होगा मतदान; 39 हजार से ज्यादा वोटर




नगरीय निकाय चुनाव में उदयपुर जिले के मतदाताओं की बारी कल यानी बुधवार को है। जिले में पहले चरण के तहत नगर पालिका वल्लभनगर, भींडर और फतहनगर-सनवाड़ में मतदान होगा। इन निकायों में मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने वार्ड के प्रत्याशी के लिए वोट डाल सकेंगे। मतदान के दिन सरकारी अवकाश है। पहले चरण में कल होने वाले चुनाव में इन तीन निकायों के कुल 70 वार्डों के लिए मतदान होगा। इसमें कुल 39 हजार 957 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगरपालिका वल्लभनगर में 8314 मतदाता 20 वार्डों के 67 प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। इसी प्रकार नगरपालिका भीण्डर के 25 वार्ड में 13919 मतदाता 58 प्रत्याशियों और नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ में 25 वार्डों में 17724 मतदाता 65 प्रत्याशियों में पार्षद चुनेंगे। जानिए-उदयपुर 3 जिले के निकाय के बारे में… अब जानिए किन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर…. वल्लभनगर और भींडर में इनकी प्रतिष्ठा दांव पर
वल्लभनगर और भींडर नगर पालिका वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में आती है। यहां पर भाजपा विधायक उदयलाल डांगी, पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर, भाजपा देहात अध्यक्ष पुष्कर तेली और कांग्रेस से वल्लभनगर की पूर्व कांग्रेस विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, कांग्रेस देहात अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा की प्रतिष्ठा दांव पर है। फतहनगर में इनकी प्रतिष्ठां दांव पर
फतहनगर नगर पालिका में कांग्रेस से मावली विधायक पुष्करलाल डांगी, देहात अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा और भाजपा से देहात अध्यक्ष पुष्करलाल तेली की प्रतिष्ठा दांव पर है। करीब 3 हजार कार्मिक लगाए 6 निकायों के 150 वार्डों में मतदान होगा। इसके लिए 153 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनावी व्यवस्था में करीब 1500 कर्मचारी-अधिकारी जुटे है। साथ ही सुरक्षा के लिए करीब डेढ़ हजार पुलिसकर्मी लगाए है। अजमेर में 187 संवेदनशील व क्रिटिकल बूथ बनाए गए है। इसमें 157 लोकेशन है। पालिका क्षेत्र में अवकाश रहेगा
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) गौरव अग्रवाल द्वारा आदेशानुसार बुधवार 9 सितंबर को नगर पालिका भीण्डर, वल्लभनगर एवं फतहनगर-सनवाड़ के निर्वाचन क्षेत्रों में अवकाश रहेगा। यहां पर संबंधित न्यायालयों में इस दिन अवकाश रहेगा। 500 से ज्यादा कर्मचारी लगे प्रथम चरण के मतदान के लिए कुल 80 मतदान दल रवाना हुए हैं। इनमें 15 आरक्षित मतदान दल भी शामिल हैं। प्रत्येक मतदान दल में पीठासीन अधिकारी सहित चार मतदान कार्मिक यानि करीब 300 से ज्यादा कर्मचारी हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 200 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। पूरे उदयपुर जिले में 31 संवेदनशील और 77 अति संवेदनशील मतदान केंद्र है। बारिश की संभावना कम मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार इन निकायों में 14 सितंबर तक जिले में बारिश की गतिविधियां कम रहने के आसार हैं। अधिकांश दिनों में मौसम शुष्क रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना रहेगी, लेकिन व्यापक स्तर पर बारिश होने के आसार कम हैं। ऐसे में उमस और गर्मी का असर बना रह सकता है। ……….. पढें संबंधित ये खबरें भी…. भाजपा MLA-राष्ट्रभक्त मुस्लिम हमारे सिर का ताज:ताराचंद जैन बोले राष्ट्रद्रोही के लिए जगह नहीं, वल्लभनगर, भींडर और फतहनगर में कल वोटिंग, मतदान दल रवाना पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी लड़ रहे पार्षद का चुनाव:छात्र राजनीति में पहचान बना चुके बीजेपी और कांग्रेस के 15 उम्मीदवार भी मैदान में उदयपुर में BJP-कांग्रेस के 38 उम्मीदवार करोड़पति:वागरेचा सबसे अमीर, सत्येंद्र चौधरी की संपत्ति सबसे कम जानिए उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों का पूरा एरिया:उदयपुर नगर निगम में 11 सितंबर को वोटिंग, अनारक्षित ओपन के लिए रिजर्व है मेयर पद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *