Headlines

ओरछा में 100 से ज्यादा गायों को पहनाई रेडियम बेल्ट:सड़क हादसे रोकने के लिए यातायात पुलिस का अभियान; अंधेरे में दूर से दिखेगा गौवंश




ओरछा में सड़क हादसों को रोकने और गौवंश की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम ने रात में सड़कों पर घूमने वाली गायों को रेडियम रिफ्लेक्टिव बेल्ट पहनाई। 100 से ज्यादा गायों को पहनाई बेल्ट यातायात प्रभारी नीरज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 100 से ज्यादा गायों के गले में रेडियम बेल्ट पहनाई। बेल्ट की वजह से अंधेरे में सड़क पर बैठी या चल रही गायें वाहन चालकों को दूर से दिखाई देंगी। इससे चालक समय रहते वाहन की रफ्तार कम कर सकेंगे और हादसों का खतरा कम होगा। इन जगहों पर चलाया अभियान पुलिस टीम ने बेतवा नदी पुल, मंदिर चौराहा, यातायात चौकी, ओसीआर मोड़, आजादपुरा और गणेश दरवाजा सहित कई इलाकों में अभियान चलाया। इन स्थानों पर रात के समय सड़क पर गौवंश के बैठे रहने से हादसे की आशंका बनी रहती है। पहले रोटी खिलाई, फिर पहनाई बेल्ट अभियान के दौरान कुछ गायें बेल्ट पहनाते समय घबरा रही थीं। पुलिसकर्मियों ने पहले उन्हें रोटियां खिलाईं और कुछ देर उनके साथ रहकर सहलाया। गायों के शांत होने के बाद सावधानी से उनके गले में रेडियम रिफ्लेक्टिव बेल्ट पहनाई गई। पूरे निवाड़ी जिले में बढ़ेगा अभियान अभियान में यातायात प्रभारी नीरज शर्मा के साथ आरक्षक अंकुर श्रीवास्तव, आरक्षक आकाश परिहार और आरक्षक सुनील निरंजन समेत यातायात पुलिस की टीम शामिल रही। यातायात पुलिस के मुताबिक अभियान को ओरछा तक सीमित नहीं रखा जाएगा। निवाड़ी जिले में ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जाएगा, जहां रात में सड़क पर गौवंश के बैठने या घूमने से हादसों का खतरा रहता है। इन स्थानों पर भी गौवंश को रेडियम बेल्ट पहनाकर उनकी पहचान आसान बनाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *