![]()
हिमाचल प्रदेश में किन्नौर के रिकांगपिओ में मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज ने नेपाल में आई बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों की याद में श्रद्धांजलि सभा की। इस दौरान दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दीप जलाए गए। महात्मा गांधी पार्क से पंजाब नेशनल बैंक तक कैंडल मार्च भी निकाला गया। श्रद्धांजलि सभा में नेपाल बाढ़ त्रासदी के मृतकों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बड़ी संख्या में नेपाली समुदाय के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं। बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने की अपील कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज, हिमाचल राज्य समिति के सह सचिव मिथुन सिंह ने कहा कि नेपाल की इस आपदा ने पूरे नेपाली समाज को दुखी कर दिया है। मिथुन सिंह ने सभी से पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने की अपील की। इस मौके पर नगर समिति रिकांगपिओ के उपाध्यक्ष निर्मल सिंह, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र और महिला विभाग की सभी सदस्य मौजूद थीं। नगर समिति के सभी सदस्य भी कैंडल मार्च में शामिल हुए और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। अंत में मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज ने नेपाल के बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और पीड़ितों के जल्द पुनर्वास की कामना भी की।
Source link
रिकांगपिओ में नेपाली मूल के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च:नेपाल बाढ़ के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, प्रभावित परिवारों की सहायता की अपील
