दतिया। शहर में रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती से एक युवक ने दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर ढाई साल तक शारीरिक संबंध बनाए। युवती की संतुष्टि के लिए आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भी भर दिया। फिर शादी करने से मुकर गया। यही नहीं, तीन महीने से आरोपी युवती से न बात कर रहा है न फोन उठाता है। युवती ने कोतवाली पहुंचकर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह एक दुकान पर काम करती थी। दुकान पर आते जाते उसकी जान पहचान मान्या होटल के पास वाली गली पाटों वाला मोहल्ला निवासी सूरज मांझी से हो गई। फिर सूरज ने युवती से कहा कि वह उससे शादी करेगा। 25 दिसंबर 2024 को रात करीब आठ बजे सूरज युवती को ठंडी सड़क पर ले गया और वहां एक कमरे पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए।
Source link
शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, अब मुकरा
