Headlines

सीहोर की हनी परमार बनीं मध्यप्रदेश चैंपियन:प्रदेश स्तरीय वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड, नवंबर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगी MP का प्रतिनिधित्व




सीहोर बिलकीसगंज के शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा हनी परमार ने प्रदेश स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर मध्यप्रदेश चैंपियन का खिताब हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 58 किलो भार वर्ग में उठाया 80 किलो वजन हनी ने 19 वर्ष आयु वर्ग के 58 किलोग्राम शरीर भार वर्ग में हिस्सा लिया। उन्होंने 80 किलोग्राम वजन उठाकर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया और गोल्ड मेडल जीता। इस प्रदर्शन के आधार पर हनी का चयन नवंबर में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना लक्ष्य हनी परमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु और स्वामी विवेकानंद स्कूल के संचालक मोहन पाराशर को दिया। उन्होंने बताया कि गुरु के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और नियमित अभ्यास से उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली। अब हनी का लक्ष्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश के लिए पदक जीतना है। विद्यालय परिवार ने दी बधाई हनी के गोल्ड मेडल जीतकर मध्यप्रदेश चैंपियन बनने पर आवासीय विद्यालय के प्राचार्य आलोक शर्मा, बिलकीसगंज सरपंच राजेश जांगड़े, सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार शर्मा सहित शिक्षकों, स्टाफ, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने हनी को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *