![]()
धौलपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक विवाहित महिला और 26 साल के युवक ने जहर खाकर जान दे दी। मंगलवार को दोनों ने एक कॉलेज के पीछे कथित तौर पर जहर खाया था। इसके बाद धौलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनकी तबीयत बिगड़ गई। जीआरपी चौकी पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मानकर जांच कर रही है। जीआरपी चौकी प्रभारी कुंवर पाल ने बताया कि स्टेशन पर युवक आकाश साहू ने जानकारी दी थी। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की रहने वाली 45 साल की कुसुम की शादी करीब 24 साल पहले धौलपुर के रजौरा खुर्द निवासी सीताराम जाटव से हुई थी। महिला के चार बेटियां और एक बेटा है। करीब पांच साल पहले वह पति से अलग होकर अपने मायके छिंदवाड़ा में रहने लगी थी। जानकारी के अनुसार, महिला का छिंदवाड़ा निवासी 26 साल के आकाश साहू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला करीब 10 दिन पहले ही धौलपुर वापस आई थी। पुलिस के अनुसार, सोमवार को आकाश घर से फैक्ट्री में काम पर जाने की बात कहकर निकला था। वहीं मंगलवार को महिला भी अपने ससुराल वालों को धौलपुर जाने की बात कहकर घर से निकली। इसके बाद दोनों धौलपुर में एक कॉलेज के पीछे पहुंचे, जहां उन्होंने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद दोनों धौलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल लेकर गई। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार को दोनों के परिजन धौलपुर पहुंचे। जीआरपी पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, यह प्रेम प्रसंग के चलते जहर खाने का मामला लग रहा है।
Source link
धौलपुर में प्रेम प्रसंग के चलते महिला-युवक ने खाया जहर:रेलवे स्टेशन पर तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुई मौत
