Headlines

सुपौल में सड़क किनारे प्लेसेंटा-मृत भ्रूण मिलने से हड़कंप:नर्सिंग होम पर प्रशासन की रेड; SDM बोले-'नियम तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई'




सुपौल के राघोपुर प्रखंड के सिमराही नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क किनारे प्लेसेंटा और कथित तौर पर मृत भ्रूण फेंके जाने की सूचना के बाद प्रशासन ने गुरुवार को ओम सत्या नर्सिंग होम में छापेमारी की। कार्रवाई वीरपुर एसडीएम विनय कुमार के नेतृत्व में की गई। प्रशासनिक टीम ने नर्सिंग होम पहुंचकर मेडिकल वेस्ट के निस्तारण से जुड़े दस्तावेज, व्यवस्था और संस्थान के संचालन से संबंधित जानकारी की जांच की। छापेमारी के दौरान नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी वीणा वैशाली, रेफरल अस्पताल राघोपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीप नारायण राम, राघोपुर थाना के एसआई पुष्पांजय कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा। मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था खंगाली जांच टीम ने नर्सिंग होम में मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की प्रक्रिया, उससे संबंधित रिकॉर्ड और निर्धारित नियमों के अनुपालन की जानकारी ली। इस दौरान नर्सिंग होम में कुछ मरीज भी मिले, जिनका ऑपरेशन हुआ था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संस्थान में इलाज और मेडिकल वेस्ट प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाई। सड़क किनारे प्लेसेंटा मिलने की सूचना रेफरल अस्पताल राघोपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीप नारायण राम ने बताया कि सड़क किनारे प्लेसेंटा फेंके जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि बायो-मेडिकल वेस्ट का निस्तारण निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाना जरूरी है। प्रथम दृष्टया मामला गंभीर अनियमितता से जुड़ा हो सकता है। जांच पूरी होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने संयुक्त रूप से की जांच नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी वीणा वैशाली ने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से नर्सिंग होम की जांच की। मामले से जुड़े तथ्यों और दस्तावेजों को संकलित किया जा रहा है। वैधानिकता की भी होगी जांच वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने कहा कि मेडिकल वेस्ट के साथ मृत भ्रूण फेंके जाने की सूचना मिली थी। स्वास्थ्य विभाग से ओम सत्या नर्सिंग होम के संचालन की वैधानिकता की भी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालक या जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई प्रशासन फिलहाल नर्सिंग होम के दस्तावेज, मेडिकल वेस्ट निस्तारण की व्यवस्था और संस्थान के संचालन से जुड़े नियमों की जांच कर रहा है। जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *