Headlines

Rewari Restaurant Vandalism Case | CCTV Footage Shows Assault & Chaos


रेवाडी10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सीसीटीवी फुटेज में मारपीट करते दिखाई देते युवक। - Dainik Bhaskar

सीसीटीवी फुटेज में मारपीट करते दिखाई देते युवक।

रेवाड़ी-नारनौल नेशनल हाईवे-11 स्थित कुंड बैरियर पर होम डिलीवरी में देरी को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने रेस्टोरेंट में घुसकर संचालक और कर्मचारियों से मारपीट कर दी। आरोप है कि युवकों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ भी की। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। घटना 6 सितंबर की देर शाम की है।

गुरुग्राम जिले के तलपुरी गांव निवासी जतिन कुंड बैरियर पर रेस्टोरेंट चलाते हैं। जतिन के अनुसार, 6 सितंबर की शाम कुछ युवक रेस्टोरेंट पर आए और खाने का सामान होम डिलीवरी करने के लिए कहा। उस समय रेस्टोरेंट में ग्राहकों की भीड़ अधिक थी। संचालक ने डिलीवरी में कुछ समय लगने की बात कही।

इसी बात को लेकर युवकों की संचालक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद वही युवक अपने अन्य साथियों के साथ रेस्टोरेंट पर वापस पहुंचे। आते ही उन्होंने संचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए कर्मचारियों को भी आरोपितों ने पीटा।

मारपीट के बाद रेस्टोरेंट में तोड़फोड़

आरोप है कि मारपीट करने के बाद युवकों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की। इस दौरान वहां मौजूद सामान को नुकसान पहुंचाया गया। रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरों में युवकों की मारपीट और तोड़फोड़ की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई।

घटना के बाद संचालक ने पुलिस को सूचना दी और शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संचालक का आरोप है कि घटना को 3 दिन बीतने के बावजूद पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है।

संचालक ने पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने और कार्रवाई करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *