Headlines

बिजली की बढ़ी कीमतों, स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन:पूर्व मंत्री ने कहा-जनता पर दोहरी मार, सरकार बनते ही उखाड़ेंगे स्मार्ट मीटर




पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बतौली में विद्युत विभाग के जेई कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेसियों ने बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी और स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही स्मार्ट मीटर उखाड़ फेंकेंगे। ब्लॉक मुख्यालय बतौली में कांग्रेसियों ने बाइक रैली निकाली और विद्युत विभाग कार्यालय के पास धरना देकर सभा का आयोजन किया। पूर्व मंत्री सहित अन्य वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते ही बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी को मंहगाई पर दोहरी मार बताया। अमरजीत भगत ने कहा कि बेहताशा मंहगाई के दौर में बिजली की बढ़ी कीमतें लोगों पर दोहरी मार है। सरकार बनते ही उखाड़ेंगे स्मार्ट मीटर पूर्व मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोयला, पानी के संसाधन एवं मानव श्रम यहां के लोगों का है। छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन करने वाला राज्य है। सरकार को पांच बार बिजली की दरें बढ़ाने की जरूरत क्यों पड़ी। अमरजीत भगत ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की हॉफ बिजली बिल योजना भाजपा सरकार ने बंद कर दी है, जिससे लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है। पूर्व मंत्री ने स्मार्ट मीटर को महतारी वंदन वसूली मीटर बताते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर से ज्यादा बिजली बिल आ रहा है। इसे लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं। अमरजीत भगत ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनते ही स्मार्ट मीटर को उखाड़ फेंकेंगे। सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान जेई आफिस में प्यून के अलावे कोई नहीं था। मौके पर पहुंचे बतौली के नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस ने बिजली की बढ़ी कीमतों को वापस लेने, स्मार्ट मीटर को वापस लेने और हॉफ बिजली बिल योजना को फिर से शुरू करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *