Headlines

कुशलगढ़ और परतापुर-गढ़ी में कल मतदान:पोलिंग पार्टियां EVM लेकर रवाना, 20 और 25 वार्डों के लिए होगी वोटिंग




नगर निकाय आम चुनाव के तहत कुशलगढ़ और परतापुर-गढ़ी नगरपालिका में कल 11 सितंबर को मतदान होगा। कुशलगढ़ नगरपालिका के 20 वार्डों और परतापुर-गढ़ी नगरपालिका के 25 वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और पोलिंग पार्टियां EVM लेकर अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो चुकी हैं। जिला कलक्टर ने मतदाताओं से मतदान की अपील की जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने मताधिकार का पूरी निडरता और जिम्मेदारी के साथ प्रयोग करें। मतदान लोकतंत्र का मुख्य आधार है और सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए हर मतदाता को मतदान जरूर करना चाहिए। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट मतदाता 11 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि मतदान के दौरान किसी भी तरह की असुविधा या अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *