![]()
छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम पुराना पन्ना नाका-सटई रोड पर युवक से सरेराह मारपीट का मामला सामने आया है। कार से आए करीब छह लोगों ने शिवम कुशवाहा के साथ मारपीट की और उस पर मिर्ची स्प्रे छिड़का। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। परिवार ने एक आरोपी को पकड़ा शिवम के मुताबिक, आरोपी चेहरे ढककर कार से आए और घर के बाहर सिम बेच रहे उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो आरोपी भागने लगे। परिवार ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। भागते समय फायरिंग का भी आरोप पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि भागते समय आरोपियों ने फायरिंग की। हालांकि, पुलिस ने अभी फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। शिवम ने दीपेंद्र बुंदेला, राज राजा समेत करीब छह लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुराने विवाद की भी जांच बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले भी शिवम का इन्हीं लोगों से विवाद हुआ था। पुलिस पुराने विवाद और हमले के कारणों की जांच कर रही है। टीआई आशुतोष श्रोत्रिय के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है।
Source link
छतरपुर में कार से आए छह युवकों ने हमला किया:सरेराह मारपीट की, मिर्ची स्प्रे छिड़का; भागते समय फायरिंग का भी आरोप
