Headlines

बका लेकर बाजार में घूमता दिखा अधेड़, VIDEO:ग्रामीणों में डर; पुलिस बोली-मानसिक स्थिति ठीक नहीं, कार्रवाई जारी




डिंडौरी के समनापुर थाना क्षेत्र के भानपुर गांव में गुरूवार को अधेड़ धारदार हथियार (बका) लेकर बाजार में घूमता नजर आया। जिसका वीडियो आज शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसके बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू करने की बात कही है। महिलाओं-बच्चों की मौजूदगी में घूमता रहा ग्रामीणों के मुताबिक अधेड़ खुलेआम हथियार लेकर बाजार और सार्वजनिक जगहों पर घूम रहा था। इससे लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीण राजेंद्र यादव ने बताया कि उसकी पहचान कृष्ण कुमार उर्फ रवि के रूप में हुई है, जो घेवरी गांव का रहने वाला है। राजेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि अधेड़ अक्सर इसी तरह बाजार में घूमता है और कभी भी बड़ी घटना कर सकता है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की ग्रामीणों का कहना है कि बाजार में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में आते हैं। ऐसे में धारदार हथियार लेकर घूमना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है। लोगों ने प्रशासन से युवक पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस बोली- मानसिक स्थिति ठीक नहीं समनापुर थाना प्रभारी हरिशंकर तिवारी ने बताया कि घटना गुरुवार की है। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची थी। शुरुआती जानकारी में युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पंचायत से प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *