Headlines

उन्नाव में मजदूर को जहरीले कीड़े ने काटा, मौत:खेत में भैंस को चारा देने गया था, जिला अस्पताल में तोड़ा दम




उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के सधन खेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह खेत में भैंस को चारा देने गए एक मजदूर की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सधन खेड़ा पोस्ट पतारी निवासी कमलेश राजपूत (42) मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करते थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह खेत पर भैंस को चारा देने गए थे। इसी दौरान खेत में किसी जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया। कीड़े के काटने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान कमलेश की मौत हो गई। कमलेश की मौत से उनकी पत्नी और बच्चों का बुरा हाल है। उनके परिवार में चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। कमलेश के निधन के बाद बच्चों के पालन-पोषण को लेकर परिवार के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण साफ हो सकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *