![]()
बरनाला के नजदीकी गांव संघेड़ा में एक महिला ने गोद लिए 5 साल के बच्चे को गर्म तवे, लोहे के चिमटे और डंडों से पीटा। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चा शरीर पर गहरे घाव और जलने के निशान लेकर स्कूल पहुंचा। बच्चे की हालत देखकर बनाए गए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। वीडियो सामने आने के बाद पटियाला की समाजसेवी संस्था अपना फर्ज सेवा सोसायटी के प्रमुख जत्थेदार सतपाल सिंह पाल खरोड़ टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने पंचायत, ग्रामीणों, पुलिस और बाल विकास विभाग की मदद से बच्चे को तुरंत बरनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। मां की हो चुकी मौत बच्चे के पिता मूल चंद ने बताया कि उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। पड़ोस में रहने वाले बड़े भाई की चार बेटियां हैं। उन्हें कोई बेटा नहीं था। इसलिए ढाई साल पहले अपने छोटे बेटे को बड़े भाई को गोद दे दिया था। पिता ने बताया कि वह सुबह मजदूरी पर चले जाते थे और देर शाम लौटते थे। इस वजह से उन्हें घटना की भनक नहीं लगी। मासूम बच्चे ने भी बताया कि उसकी चाची उसे डंडों से बुरी तरह पीटती थी, गर्म तवे और चिमटे से दागती थी। कई बार उसे कड़ी धूप में पानी की भारी बोतल हाथ में देकर घंटों खड़ा रखती थी। पिता ने आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बच्चा खतरे से बाहर, बयानों व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई: पुलिस
सिविल अस्पताल के डॉक्टर अंकुश जिंदल ने बताया कि बच्चे का मेडिकल परीक्षण कर लिया गया है। शरीर पर चोट और जलने के कई निशान हैं, लेकिन बच्चा फिलहाल खतरे से बाहर और सुरक्षित है, जिसका वार्ड में इलाज चल रहा है। वहीं बाल सुरक्षा विभाग की टीम ने भी अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला के खिलाफ करेंगे कार्रवाई: पुलिस मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी-1 बरनाला के एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि अस्पताल से विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट हासिल करने और परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Source link
बरनाला में चाची ने बच्चे को गर्म तवे-चिमटे से पीटा:ढाई साल पहले लिया गोद, मां की हो चुकी मौत; संस्था ने अस्पताल में करवाया भर्ती
