Headlines

सतना में गंदे पानी पर कांग्रेस का धरना:फिल्टर प्लांट पहुंचकर पार्षदों ने निगम को घेरा, भाजपा पार्षद भी साथ दिखे




सतना में नगर निगम में गंदे और अनियमित पानी की सप्लाई के विरोध में कांग्रेस पार्षदों ने शुक्रवार को फिल्टर प्लांट पर धरना दिया। निगम परिषद के नेता प्रतिपक्ष मिथिलेश सिंह के नेतृत्व में पार्षदों ने निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और शहर में नियमित व साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग की। धरने को कुछ भाजपा पार्षदों का भी समर्थन मिला। अभिषेक तिवारी और राजेंद्र दहिया भी धरना स्थल पर पहुंचे। मिथिलेश सिंह ने कहा कि शहरवासी करीब एक साल से पानी की समस्या से परेशान हैं। इस मुद्दे को अधिकारियों और निगम परिषद की बैठकों में कई बार उठाया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। बारिश के बाद कई इलाकों में गंदे पानी की शिकायत कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि भारी बारिश के बाद भी कई वार्डों में लोगों को पर्याप्त पीने का पानी नहीं मिल रहा है। वहीं, कई इलाकों से गंदे पानी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। मिथिलेश सिंह ने आरोप लगाया कि बारिश के बाद गंदे पानी की समस्या बढ़ने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने निगम प्रशासन से पानी की गुणवत्ता और सप्लाई व्यवस्था पर तुरंत ध्यान देने की मांग की। SCADA सिस्टम पर भी उठाए सवाल कांग्रेस पार्षदों ने पानी सप्लाई के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर लगाए गए SCADA सिस्टम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि सिस्टम के बावजूद शहर की पानी सप्लाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। पार्षदों ने पानी सप्लाई में इस्तेमाल होने वाले रसायनों की गुणवत्ता की जांच कराने और पानी की नियमित लैब जांच कराने की मांग की। तय समय पर नियमित पानी देने की मांग धरने के दौरान पार्षदों ने पानी सप्लाई का समय तय कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग रखी। उन्होंने SCADA सिस्टम के कथित काल्पनिक प्रयोग को बंद करने और जल सप्लाई के निजीकरण को खत्म कर व्यवस्था निगम प्रशासन के जरिए संचालित करने की मांग भी की। धरने में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामकुमार तिवारी, पार्षद अमित अवस्थी, केके सिंह, पंकज कुशवाहा, तिलकराज सोनी, सुरेंद्र चौधरी, संजू यादव, मीना माधव, मंडलम अध्यक्ष शरद सिंह और राहुल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *