Headlines

Luxury at sea – fewer passengers, larger suites, a superyacht-like journey


  • Hindi News
  • Business
  • Luxury At Sea – Fewer Passengers, Larger Suites, A Superyacht like Journey

द न्यूयॉर्क टाइम्स1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कंपनियां कम यात्रियों वाले जहाजों के जरिए निजी सुपरयॉट जैसा अनुभव देने पर जोर दे रही हैं।- प्रतीकात्मक इमेज - Dainik Bhaskar

कंपनियां कम यात्रियों वाले जहाजों के जरिए निजी सुपरयॉट जैसा अनुभव देने पर जोर दे रही हैं।- प्रतीकात्मक इमेज

लग्जरी क्रूज उद्योग में अब भव्यता के मायने बदल रहे हैं। कभी विशाल जहाज, सफेद मेजपोश और औपचारिक सेवा इसकी पहचान थे। अब कंपनियां कम यात्रियों वाले जहाजों के जरिए निजी सुपरयॉट जैसा अनुभव देने पर जोर दे रही हैं।

इसके लिए यात्री क्षमता बढ़ाने के बजाय बड़े सुइट, ज्यादा खुली जगह और व्यक्तिगत सेवाएं जोड़ी जा रही हैं। छोटे जहाजों के कारण यात्रियों को उन द्वीपों और खाड़ियों तक भी ले जाया जा रहा है, जहां बड़े क्रूज नहीं पहुंच सकते। इस बदलाव ने पारंपरिक क्रूज कंपनियों के साथ बड़े होटल ब्रांडों को भी समुद्री पर्यटन की ओर खींचा है।

ऐसे बदल रहा लग्जरी क्रूज- निजी यॉट बनी अमीर यात्रियों की नई पसंद, 2.8 करोड़ का सुइट, निजी पूल-जिम भी

फोर सीजंस-I चौथी मंजिल पर फैला हुआ है ₹2.85 करोड़ का सुइट

मार्च में लग्जरी क्रूज ‘फोर सीजंस-I’ लॉन्च किया। 679 फीट लंबे इस जहाज में 222 यात्री सफर कर सकते हैं। इसमें 95 सुइट है। 9,974 वर्गफीट का ‘फनल सुइट’ है। निजी पूल, जिम, स्पा हैं। पिछली यात्राओं में इसका किराया ₹2.85 करोड़ से अधिक रहा है।

कोरिंथियन – हवा की शक्ति से भी चल सकेगा 721 फीट लंबी यॉट

721 फीट लंबी ‘ओरिएंट एक्सप्रेस कोरिंथियन’ दुनिया की सबसे बड़ी नौकायन यॉट है। 110 लोगों के लिए स्पेस है। 54 सुइट हैं। साइज 484 से 2,475 वर्गफीट तक है। 5 रेस्तरां, स्पा भी हैं। यह हवा से भी चल सकती है। 3 रात का किराया ₹18.5 लाख से शुरू होता है।

एक्सप्लोरा-III – 7,500 वर्ग फीट में बना है लग्जरी वेलनेस जोन

जुलाई में लॉन्च 879 फीट लंबा एक्सप्लोरा-III कंपनी का सबसे बड़ा जहाज है। इसमें 461 सुइट, 109 पेंटहाउस और 39 ओशन रेजिडेंस हैं। इसमें 7,500 वर्गफीट से बड़ा वेलनेस जोन भी है। 7 रात का किराया 4.13 लाख रुपए प्रति व्यक्ति से शुरू होता है।

सेवन सीज प्रेस्टीज – 9,000 वर्गफीट का स्काईव्यू रीजेंट सुइट

735 फीट लंबा सेवन सीज प्रेस्टीज दिसंबर में बार्सिलोना से मियामी की पहली यात्रा करेगा। 800 यात्री क्षमता व 411 सुइट है। 9,000 वर्गफीट का स्काईव्यू रीजेंट सुइट निजी भोजन कक्ष, स्पा, जिम है । 7 रातों का किराया 5.80 लाख प्रति व्यक्ति से शुरू होता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *