Headlines

मंडी में 2 कारों की आमने-सामने टक्कर:3 लोग घायल; दोनों गाड़ियां भी बुरी क्षतिग्रस्त हुईं




मंडी-कुल्लू हाईवे पर शुक्रवार को डयोड के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस से मंडी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। टक्कर से दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस के मुताबिक, एक यूपी नंबर की कार कैंची मोड़ की तरफ से फोरलेन पर गलत दिशा में आ रही थी। डयोड के पास यह कार कुल्लू की ओर से आ रही एक टैक्सी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पंडोह पुलिस चौकी की टीम को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया और हादसे की जांच शुरू कर दी है। कार के गलत साइड से आने की आशंका शुरुआती जांच में पता चला है कि यूपी नंबर की कार गलत दिशा से फोरलेन पर आ रही थी, जिस वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि, हादसे की सही वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी। पुलिस दोनों गाड़ियों से जुड़ी जानकारी, सड़क की हालत, गाड़ियों की रफ्तार और हादसे के समय की दूसरी बातों की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *