Headlines

हरदोई में अवैध हथियारों के सौदागर गिरफ्तार:5 पिस्टल, 10 मैगजीन के साथ 3 पकड़े; MP से लाकर 30 हजार में बेचते थे




हरदोई में पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने शुक्रवार 11 सितंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे एफसीआई गोदाम के पीछे घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पांच देशी .32 बोर पिस्टल, 10 मैगजीन और 900 रुपए बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी मध्य प्रदेश से सस्ती कीमत पर पिस्टल खरीदकर हरदोई और आसपास के जिलों में महंगे दाम पर बेचते थे। मुख्य आरोपी मध्य प्रदेश से खरीदता था पिस्टल अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया कि रवि कुमार गिरोह का मुख्य सदस्य है। वह मध्य प्रदेश से करीब 14 से 15 हजार रुपए में एक पिस्टल खरीदता था। इसके बाद हरदोई और आसपास के इलाकों में उसे 28 से 30 हजार रुपए में बेच देता था। पुलिस को आशंका है कि इन हथियारों की सप्लाई का स्रोत बुरहानपुर के जंगलों में चल रही अवैध फैक्ट्री हो सकती है। पुलिस इस कड़ी की भी जांच कर रही है। दवा फैक्ट्री में काम के दौरान हुई थी पहचान पुलिस के मुताबिक, रवि कुमार और मोबीन की पहचान हिमाचल प्रदेश की एक दवा फैक्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी। मो. रियासत के कहने पर मोबीन ने रवि से पिस्टल उपलब्ध कराने के लिए संपर्क किया था। इसके बाद रवि हथियार लेकर हरदोई पहुंचा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एफसीआई गोदाम के पीछे घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। 900 रुपए भी बरामद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के हातमपुर शेख निवासी रवि कुमार, पिहानी के मोहसिनपुरवा निवासी मो. रियासत और टड़ियावां के गढ़ी निवासी मोबीन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच देशी .32 बोर पिस्टल, 10 मैगजीन और 900 रुपए बरामद किए हैं। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सस्ते में खरीदकर महंगे दाम पर बेचते थे पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे कम कीमत पर हथियार खरीदते थे। इसके बाद ज्यादा मुनाफे में बेच देते थे। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपियों ने इससे पहले कितने हथियार बेचे हैं और उनके खरीदार कौन-कौन हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि खरीदार इन हथियारों का इस्तेमाल किस मकसद से करने वाले थे। एएसपी के मुताबिक, अभी तक बरामद हथियारों के किसी सीधे अपराध में इस्तेमाल होने की जानकारी नहीं मिली है। मुख्य आरोपी पर पहले से 10 मुकदमे पुलिस के मुताबिक, रवि कुमार पर पहले से 10 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें दिल्ली की लोधी कॉलोनी स्पेशल सेल में आर्म्स एक्ट के दो मामले भी शामिल हैं। बिजनौर में भी उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। पुलिस अब हथियारों के स्रोत, सप्लाई चैन और संभावित खरीदारों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *