![]()
जयपुर के अंडरपास में भरे पानी में शुक्रवार दोपहर एक युवक की लाश मिली। पानी में पड़ा मिला शव दो दिन पुराना लग रहा है। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने SDRF की टीम की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। SHO (शिवदासपुरा) राजेश गौतम ने बताया- मृतक की पहचान जगतपुरा कच्ची बस्ती निवासी आशीष बैरवा (26) पुत्र कैलाश बैरवा के रुप में हुई है। वह पिछले करीब दो दिन पहले घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा था। दोपहर करीब 3 बजे दादनपुरा पुलिया के नीचे भरे पानी में एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। पानी के अंदर लाश मिलने का पता चलने पर लोगों की भीड़ जुट गई। शिवदासपुरा थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने SDRF टीम की मदद से पानी के अंदर से लाश को बाहर निकाला। पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने के साथ मृतक की पहचान की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस प्रथमदृष्या जांच में अण्डर पास में भरे पानी में गिरने से आशीष की मौत होना माना जा रहा है। आशीष की लाश भी दो दिन पुरानी होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस की ओर से मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है।
Source link
जयपुर में अंडरपास में मिली युवक की लाश:पानी में पड़ी हुई मिली; 2 दिन पुराना है शव
