Headlines

चंडीगढ़ में अढाई लाख की बाइक की गेडी पडी मंहगी:डिवाइडर से टकराई, एक की मौत दूसरा घायल, नहीं पहना हेलमेट, सिर में लगी चोट




चंडीगढ़ के गांव मलोया स्थित चार मजिंला में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार महंगी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक बाइक पर घूमने के लिए निकले थे। हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। मृतक की पहचान सरवन के रूप में हुई है। उसकी उम्र 18 साल से अधिक बताई जा रही है और वह 10वीं पास था। वह मलोया के चार मंजिला मकानों में रहता था। घायल युवक की पहचान उसके दोस्त अरमान (18) के रूप में हुई है। टीवीएस अपाचे बाइक पर निकले थे घूमने थाना मलोया पुलिस ने बताया दोनों युवक अढाई लाख रुपए कीमत की टीवीएस अपाचे बाइक पर घूमने के लिए निकले थे। बाइक सरवन चला रहा था, जबकि उसका दोस्त अरमान पीछे बैठा हुआ था। शुक्रवार दोपहर दोनों मलोया गांव के चार मंजिला मकानों वाले इलाके में पहुंचे। बताया जा रहा है कि जिस समय दोनों युवक वहां पहुंचे, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। आगे सड़क पर मोड़ आने पर सरवन ने बाइक को मोड़ने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण बाइक नियंत्रण में नहीं आ सकी। बाइक मोड़ पर मुड़ने के बजाय सीधे आगे बढ़ गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, जिसके कारण गिरने के बाद दोनों के सिर में गंभीर चोटें लगीं। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे। आसपास मौजूद लोगों ने हादसा देखा तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पीसीआर मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में सरवन को मृत घोषित किया सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उनका इलाज शुरू किया। सरवन की हालत ज्यादा गंभीर थी। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इसके बाद डॉक्टरों ने सरवन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल सरवन का दोस्त अरमान भी गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मलोया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे से जुड़े पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *