![]()
पंजाब सरकार ने 3 सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। ऋषि पाल सिंह को PAU लुधियाना के रजिस्ट्रार पद से स्थानांतरित कर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत पंजाब राज्य महिला आयोग का मेंबर सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। अभिजित कपलिश PEDA के चीफ एग्जीक्यूटिव के साथ अब डायरेक्टर, खेल एवं युवा सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं, साक्षी साहनी को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। सुखजीत पाल सिंह को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त सचिव पद से स्थानांतरित कर PAU लुधियाना का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के तहत की गई है।
Source link
पंजाब में 3 IAS के ट्रांसफर:सुखजीत पाल PAU के रजिस्ट्रार नियुक्त; अभिजित कपलिश को डायरेक्टर खेल की जिम्मेदारी
