Headlines

पिपलियामंडी में कांग्रेस की बैठक, 10 हजार पंजीयन का लक्ष्य:राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की तैयारी




मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें 19 सितंबर को राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में छात्र-युवा पंजीयन अभियान की रणनीति बनाई गई और प्रत्येक ब्लॉक में 10 हजार छात्र-युवाओं के पंजीयन का लक्ष्य तय किया गया। यह बैठक जिला कांग्रेस प्रभारी सदाशिव यादव के मार्गदर्शन और जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में हुई। विधायक विपिन जैन भी इसमें मौजूद थे। जिला कांग्रेस प्रभारी सदाशिव यादव ने कहा कि छात्र और युवा देश का भविष्य तय करने वाली शक्ति हैं। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से युवाओं की आवाज को मंच मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव, बूथ और वार्ड स्तर पर संपर्क कर ज्यादा से ज्यादा छात्र-युवाओं का पंजीयन कराने को कहा। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से सीधे जुड़ाव में है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि युवाओं को जोड़ना और उनकी आवाज को लोकतांत्रिक मंच देना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पंजीयन अभियान में पूरी ताकत से जुटने की अपील की। बैठक में विधानसभा, ब्लॉक, मंडलम और वार्ड स्तर पर पंजीयन के लक्ष्य तय किए गए। साथ ही क्षेत्रवार जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। छात्र-युवा संपर्क अभियान को तेज करने के निर्देश भी दिए गए। विधायक विपिन जैन ने कहा कि कॉलेज स्तर पर अभियान चलाकर छात्र-युवाओं का पंजीयन कराया जाए। कार्यक्रम में उनकी ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति सुनिश्चित करने के प्रयास भी किए जाएं। इस बैठक में विधानसभा प्रभारी हेमराज पलकोनी, रामचंद्र दांगी, राकेश पाटीदार, परशुराम सिसोदिया, सोमिल नाहटा, चंचलेश व्यास, मंजीत सिंह टुटेजा, जिला संगठन महासचिव अजय लोढ़ा, जितेंद्र सिंह ठाकुर, दुर्गेश पटेल और इष्टा भाचावत सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *