Headlines

पंजाब के किसान कल मोटरसाइकिलों पर चंडीगढ़ पहुंचेंगे:पुलिस ने कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया, लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह




चंडीगढ़ में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के नेतृत्व में पंजाब के किसान मोटरसाइकिल और कार मार्च निकालेंगे। यह मार्च मोहाली से शुरू होकर चंडीगढ़ पहुंचेगा। सेक्टर-34 के प्रदर्शनी मैदान में किसान पंजाब के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम दो ज्ञापन सौंपेंगे। किसान अमेरिकी व्यापार समझौते, पानी और भूमि नीति समेत कई मुद्दों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर, चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट पर है। आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की है। सोमवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नीचे दिए गए मार्गों पर ट्रैफिक आंशिक रूप से डायवर्ट रहेगा या आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इन सड़कों जाते समय रखे ध्यान सेक्टर 51/52 लाइट पॉइंट से पिकैडली चौक तक: सेक्टर 51/52 लाइट पॉइंट से ISBT सेक्टर 43 चौक, साउथ एंड चौक (सेक्टर 34-35/43-44 चौक) से होते हुए पिकैडली चौक (सेक्टर 21-22/34-35 चौक) और हिमालयन मार्ग पर स्थित अरोमा लाइट पॉइंट तक का रास्ता। पिकैडली चौक से सेक्टर 20/21-33/34 चौक तक: दक्षिण मार्ग पर पिकैडली चौक से सेक्टर 20/21-33/34 चौक की तरफ जाने वाला रास्ता, जिसमें किसान भवन चौक और गुरुद्वारा चौक (सेक्टर 20/30-32/33 चौक) शामिल हैं। सेक्टर 20/21-33/34 चौक से मोहाली बैरियर तक: सरोवर पथ पर सेक्टर 20/21-33/34 चौक, सेक्टर 33/34-44/45 चौक, गौशाला चौक (सेक्टर 44/45-50/51 चौक) और सेक्टर 50/51 चौक से मोहाली बैरियर की तरफ जाने वाली सड़क। इसमें सेक्टर 20/21 लाइट पॉइंट और सेक्टर 45-46/49/50 चौक भी शामिल हैं। वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें: पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह (10:30 AM से 3:00 PM) के दौरान इन रास्तों की बजाय वैकल्पिक मार्गों का चुनाव करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *