Headlines

रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने फंदा लगाकर दी जान:सुसाइड नोट में 22 लाख रुपए नहीं लौटाने का आरोप; मारपीट का भी आरोप




सोनीपत में शुक्रवार को हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त करीब 60 वर्षीय पुलिसकर्मी ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर थाना बड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें गांव के ही एक व्यक्ति पर 22 लाख रुपए वापस नहीं करने और रुपए मांगने पर मारपीट व झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दो साल पहले ईएसआई पद से हुए थे रिटायर जानकारी के अनुसार मृतक जय सिंह करीब 60 वर्ष के थे। वह करीब दो वर्ष पहले हरियाणा पुलिस में ईएसआई पद से सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वह गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। जय सिंह का बड़ा बेटा गौरव मेहनत-मजदूरी करता है, जबकि छोटा बेटा नितिन दमकल विभाग में कार्यरत है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। सुसाइड नोट में 22 लाख रुपए नहीं लौटाने का आरोप पुलिस को मिले सुसाइड नोट में जय सिंह ने गांव के ही एक व्यक्ति पर 22 लाख रुपए वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। नोट के अनुसार उन्होंने उक्त व्यक्ति को 22 लाख रुपए दिए थे। बाद में रुपए वापस मांगने पर वह आनाकानी करने लगा। रुपए मांगने गए तो मारपीट का लगाया आरोप सुसाइड नोट में आरोप लगाया गया है कि जब जय सिंह रुपए मांगने संबंधित व्यक्ति के घर गए तो उनके साथ मारपीट की गई। इसके साथ ही उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। नोट में इन्हीं परिस्थितियों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लिया थाना बड़ी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *