![]()
भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में भूसा रखने के विवाद को लेकर शुक्रवार की रात को हथियारबंद बदमाशों ने एक अधेड़ को गोली मार दी गई। जख्मी को गोली मुंह में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद परिजन की ओर से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर गांव में आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही सिन्हा थानाध्यक्ष राजू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है। दबंगों ने भूसा हटाने को लेकर लड़कों से कराई फायरिंग घायल की पहचान सिन्हा थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव के रहने वाले रामस्वरूप साह के 58 साल के बेटे रविंद्र साह के रूप में हुई है। घायल रविंद्र साह बताया कि गांव में बाढ़ आ गया है। बाढ़ के पानी के आने के बाद घर का समान और मवेशियों का भूसा शाहजहांपुर गांव स्थित यात्री शेड में रख दिया था। उन्होंने बताया कि यात्री शेड में भूसा रखने के बाद गांव के कुछ लोग आए और भूसा को हटाने की बात कही। मैंने कहा कि पानी निकल जाएगा, इसके बाद भूसा हटा देंगे। इसके बाद दबंगों ने यात्री शेड से भूसा फेंक दिया और इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कुछ लड़कों को बुला लिया। बाहर से आए लड़कों ने बचा सामान फेंका, फायरिंग की रविंद्र ने बताया कि लड़कों की ओर से यात्री शेड में रखे हुए बाकी सामान को फेंक दिया और विरोध पर फायरिंग कर दी। एक गोली मेरे मुंह पर लगी। इसके बाद खून से लथपथ हालत में मुझे अस्पताल में एडमिट कराया गया। इस संबंध में सिन्हा थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि यात्री शेड में भूसा रखने के विवाद को लेकर दो व्यक्ति को बीच विवाद हुआ। जिसमें फायरिंग करने की बात सामने आ रही है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
Source link
भोजपुर में बदमाशों ने अधेड़ को मुंह में मारी गोली:बाढ़ के बाद यात्री शेड में भूसा रखने पर विवाद हुआ था, दबंगों ने हटाने को लेकर कराई फायरिंग
