Headlines

कोटा में 31 साल के युवक ने किया सुसाइड:पिता के साथ सो रहा था, फंखे से लटका मिला; जनवरी में शादी होनी थी




कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के में एक 31 साल के युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने युवक को कमरे में पंखे से लटका देखा तो तुरंत नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बाद में युवक को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता के साथ कमरे में सो रहा था मृतक की पहचान अभिलाष शर्मा (31) के रूप में हुई है। मृतक के पिता महेश चंद्र ने बताया कि अभिलाष शुक्रवार रात उनके साथ ही कमरे में सो रहा था। सुबह करीब 4 बजे जब उन्होंने देखा तो अभिलाष बिस्तर पर नहीं था। पास के कमरे का गेट बंद था। गेट खोलकर देखा तो अभिलाष रस्सी से पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत कैंची से रस्सी काटी और पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जनवरी में होनी थी शादी पिता ने बताया कि वह रात में सामान्य रूप से बातचीत कर रहा था। अभिलाष की अप्रैल में ही सगाई हुई थी और जनवरी 2027 में शादी होनी थी। पिता ने बताया कि वह उनके साथ सब्जी मंडी में हारमोनियम की दुकान पर काम करता था। कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, युवक के सुसाइड करने के कारण का अभई पता नहीं चल पाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *