![]()
अजमेर के नेशनल हाईवे स्थित पालरा गांव के मंदिर परिसर में शनिवार को प्लास्टिक के कट्टे में मांस के टुकड़े मिलने से हड़कंप मच गया। कट्टा मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। थाना आदर्श नगर के एएसआई पवन कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर में संदिग्ध प्लास्टिक का कट्टा मिलने की सूचना मिली थी। कट्टे के अंदर मांस के टुकड़े पाए गए। मामले में महेंद्र सिंह की ओर से शिकायत दी गई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। FSL टीम ने लिए सैंपल, CCTV खंगाल रही पुलिस पुलिस के अनुसार, मौके से FSL टीम के जरिए मांस के सैंपल लिए गए हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मांस किस जानवर का है। वहीं पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि कट्टा वहां रखने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा सके। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस ने मौके पर समझाइश कर मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
अजमेर के मंदिर परिसर में मिला मांस से भरा कट्टा:पुलिस ने भीड़ को समझाकर शांत कराया, CCTV की फुटेज खंगालना शुरू
