Headlines

100 फीट गहरे कुएं में गिरे पति-पत्नी, महिला की मौत:1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बचाया




करौली के गुनेसरा गांव में पति-पत्नी करीब 100 फीट गहरे कुएं में गिर गये। इस हादसे में महिला की डूबने से मौत हो गई, जबकि युवक को सुरक्षित बचा लिया गया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद युवक को कुएं से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। सिविल डिफेंस प्रभारी आशीष कुमार जैन के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस के अनुदेशक राम अवतार गुर्जर के नेतृत्व में बचाव अभियान शुरू किया गया। डूबने से हो गई महिला की मौत
युवक को बचाने के बाद टीम ने महिला की तलाश जारी रखी। काफी कोशिशों के बाद महिला का शव कुएं से बाहर निकाला जा सका। शव को पोस्टमॉर्टम और आगे की कार्रवाई के लिए करौली अस्पताल भेजा जा रहा है।
इस बचाव अभियान में सिविल डिफेंस के जवान राम अवतार गुर्जर, अखलाक, फरमान, जीशान, जयदेव, सादिक, रूपराज और महेश शामिल थे। एसडीआरएफ टीम के प्रभारी कुलदीप कुमार ने भी मौके पर रहकर सहयोग किया। पुलिस टीम भी घटनास्थल पर मौजूद थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *