Headlines

यमुनानगर में ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान:हादसे में गर्दन धड़ से हुई अलग, आदर्श नगर कैंप का रहने वाला था




यमुनानगर। गांधी नगर रेलवे फाटक के नजदीक सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 37 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक की पहचान आदर्श नगर कैंप निवासी रोहित के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित सोमवार शाम करीब चार बजे गांधी नगर रेलवे फाटक के आसपास पहुंचा था। इसी दौरान उसने रेलवे ट्रैक पर आती ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। अचानक हुए हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस सूचना मिलने के बाद जीआरपी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके की जांच करने के साथ ही शव को कब्जे में लिया। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। देर शाम परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद उसकी पहचान रोहित के रूप में हुई। पुलिस जांच में अभी तक युवक के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। जीआरपी ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटना से पहले युवक की गतिविधियों तथा उसके हालात के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जीआरपी थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच जारी है। आत्महत्या के पीछे रहे कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *