Headlines

पंजाब के 18 जिलों में आज बारिश के आसार:रोपड़ में 23.5 एमएम बारिश, चंडीगढ़ में बौछारों की संभावना; तापमान 1.3 डिग्री गिरा




पंजाब के 18 जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अब यह सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 36 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। राज्य में आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़, मोहाली, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। सोमवार दिन में रोपड़ में 23.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। चंडीगढ़ एयरपोर्ट, बठिंडा और फरीदकोट में भी कुछ जगह बारिश हुई है, लेकिन वह रिकॉर्ड नहीं हो पाई। रात को कहां-कहां बारिश हुई है, मौसम विभाग की तरफ से यह स्थिति सुबह 9 बजे तक साफ कर दी जाएगी।
मानसून एक्टिव है मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से सक्रिय है, जबकि जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। इन दोनों मौसमी सिस्टम के प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
डैम खतरे के निशान से नीचे भाखड़ा जलाशय का जलस्तर 1644.33 फीट है। इसका पूर्ण जलाशय स्तर 1680 फीट है, यानी यह डेंजर/पूर्ण जलाशय स्तर से 35.67 फीट नीचे है। यहां 30,179 क्यूसेक पानी आ रहा है और 25,900 क्यूसेक छोड़ा जा रहा है। वहीं पोंग का जलस्तर 1372.4 फीट है। इसका पूर्ण जलाशय स्तर 1400 फीट है, यानी यह डेंजर/पूर्ण जलाशय स्तर से 27.6 फीट नीचे है। यहां 15,970 क्यूसेक पानी की आवक और 17,339 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *