![]()
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज फरीदाबाद पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम करीब 6 बजे सेंट्रल पार्क में आयोजित गणपति महोत्सव में शामिल होंगे। यह तीन दिवसीय गणपति महोत्सव हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की ओर से आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में मुख्यमंत्री भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती में शामिल होंगे। गणपति महोत्सव में जुटेंगे शहर के लोग
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की ओर से आयोजित गणपति महोत्सव को लेकर शहर में खासा उत्साह है। 14 से 16 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के पहुंचने को लेकर आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी आज फरीदाबाद में
दूसरी ओर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी आज फरीदाबाद के दौरे पर रहेंगी। उनका सुबह करीब 10 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। सुबह 10 से 11 बजे तक वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वह शहर में आयोजित गणपति महोत्सव में भी पहुंच सकती हैं। ग्रीवेंस कमेटी की बैठक हुई रद्द
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की अध्यक्षता में आज फरीदाबाद में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति यानी ग्रीवेंस कमेटी की बैठक प्रस्तावित थी। बैठक में जिले के लोगों की शिकायतों और विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं पर सुनवाई होनी थी। हालांकि, प्रशासनिक कारणों के चलते बैठक को रद्द कर दिया गया है। बैठक में अधिकारियों को शिकायतों के समाधान को लेकर जवाब देना था। एक दिन में दो बड़े नेताओं का दौरा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के एक ही दिन फरीदाबाद दौरे को लेकर प्रशासन भी अलर्ट रहेगा। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जहां धार्मिक आयोजन से जुड़ा है, वहीं स्वास्थ्य मंत्री के दौरे में स्थानीय कार्यक्रम के साथ प्रशासनिक गतिविधियां भी शामिल थीं। दोनों नेताओं के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में भी उत्साह है।
Source link
सीएम सैनी और मंत्री आरती राव आज फरीदाबाद दौरे पर:शाम छह बजे गणपति महोत्सव में पहुंचेंगे, आरती राव का ग्रीवेंस कमेटी कार्यक्रम रद्द
