आगरा में अगले 48 घंटे तक बूंदाबांदी-बारिश के आसार:सुबह से छाये बादल, 17 सितंबर से खुल सकता है मौसम




आगरा में मंगलवार सुबह से बादल छाये हुए हैं। हवा भी 4 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही है। इससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। दिन में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है।
अगले 48 घंटे तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बुधवार को भी बूंदाबांदी या बारिश की संभावना है। हालांकि 17 सितंबर से मौसम खुल सकता है। दिन में कुछ समय के लिए बादल छा सकते हैं लेकिन बूंदाबांदी या बारिश के कोई आसार नहीं हैं। इस बीच दिन और रात दोनों तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मानसून में सामान्य बारिश
इस मानसून में बादल आगरा से रूठे रहे हैं। पिछले साढ़े तीन महीने में कुछ ही दिन झमाझम बारिश हुई है, बाकी दिन सूखे ही निकले हैं। इसी का नतीजा है कि इस मानसून में आगरा में सामान्य से शून्य फीसद बारिश दर्ज की गई है। यानि सामान्यतौर पर जितनी बारिश होनी चाहिए थी कि उतनी ही हुई है, उससे अधिक नहीं हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अब तक 498.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 498.4 मिमी बारिश हो चुकी है। यानि 1 जून से 14 सितंबर के बीच बारिश का औसत सामान्य रहा है। यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में बारिश का ग्राफ सामान्य से नीचे चला जाएगा।
वहीं, पिछले 24 घंटों में जिले में शून्य फीसद बारिश दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट
पिछले दो दिन (रविवार व सोमवार) से लगातार बादल छाये रहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार की अपेक्षा सोमवार को एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *