आरएसएस कार्यालय में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार:बाउंड्री कूदकर घुसा था आरोपी, ताला तोड़कर सिलेंडर, एलईडी और बर्तन चोरी किए




सतना जिले के उचेहरा में शासकीय हाई स्कूल के पीछे स्थित आरएसएस कार्यालय में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी रात में बाउंड्री कूदकर कार्यालय में घुसा और ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, एलईडी लाइट और बर्तन चोरी कर ले गया। पुलिस ने वार्ड क्रमांक-6 निवासी पवन कुमार उर्फ लल्लू ताम्रकार (30) को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। रात ढाई बजे बाउंड्री कूदकर कार्यालय में घुसा शनिवार-रविवार की रात अज्ञात चोर ने आरएसएस कार्यालय का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया था। नगर कार्यवाह हरिकिशन जायसवाल की शिकायत पर उचेहरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों से जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पवन ताम्रकार पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब ढाई बजे बाउंड्री कूदकर आरएसएस कार्यालय में दाखिल हुआ था। इसके बाद ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, एलईडी लाइट और बर्तन चोरी किए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *