Gukesh vs Sindarov Chess World Championship Geneva


  • Hindi News
  • Sports
  • Gukesh Vs Sindarov Chess World Championship Geneva | Youngest Match Clash

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
विश्व चैंपियन डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को हराया - Dainik Bhaskar

विश्व चैंपियन डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को हराया

गुकेश और सिंदारोव के बीच चेस वर्ल्ड चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। यह फाइनल इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों के बीच होगा। गुकेश मई में 20 साल के हो गए हैं, जबकि सिंदरोव 19 साल के हैं।

इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) ने 2026 वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का शेड्यूल जारी कर दिया है। डिफेंडिंग चैंपियन डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच मुकाबला 22 नवंबर से 12 दिसंबर तक स्विट्जरलैंड के जेनेवा में खेला जाएगा।

जेनेवा में होगा मुकाबला

चैंपियनशिप का आयोजन जेनेवा के कोलोग्नी स्थित फाउंडेशन मार्टिन बोडमर में होगा। 22 नवंबर को मीडिया डे और ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी।

24 नवंबर से क्लासिकल गेम

पहला क्लासिकल गेम 24 नवंबर को खेला जाएगा। आखिरी निर्धारित क्लासिकल गेम 11 दिसंबर को होगा। जरूरत पड़ने पर 12 दिसंबर को टाईब्रेक मुकाबले खेले जाएंगे।

गुकेश पहली बार खिताब बचाने उतरेंगे

गुकेश ने दिसंबर 2024 में चीन के डिंग लिरेन को हराकर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीता था। वह 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। जेनेवा में वह पहली बार अपने खिताब का बचाव करेंगे।

सिंदारोव ने 2026 FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर चुनौती पेश की है। इससे पहले वह 2025 FIDE वर्ल्ड कप भी जीत चुके हैं। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने वाले उज्बेकिस्तान के पहले खिलाड़ी हैं।

डी गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हराकर FIDE वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2024 का खिताब जीता था।

डी गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हराकर FIDE वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2024 का खिताब जीता था।

14 क्लासिकल गेम, 7.5 अंक पर जीत

मुकाबले में अधिकतम 14 क्लासिकल गेम खेले जाएंगे। जो खिलाड़ी पहले 7.5 अंक हासिल करेगा, वह मैच और खिताब जीत जाएगा। जीत पर एक अंक और ड्रॉ पर आधा अंक मिलेगा।

पहली 40 चालों के लिए हर खिलाड़ी को 120 मिनट मिलेंगे। इसके बाद 30 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। 41वीं चाल से हर चाल पर 30 सेकंड का इंक्रीमेंट मिलेगा। ब्लैक की 40वीं चाल पूरी होने से पहले खिलाड़ी ड्रॉ का प्रस्ताव नहीं दे सकेंगे।

अगर 14 गेम के बाद स्कोर 7-7 रहा, तो 12 दिसंबर को टाई-ब्रेक से विजेता तय होगा। इसकी शुरुआत 15 मिनट के चार गेम से होगी। जरूरत पड़ने पर 10 मिनट और फिर तीन मिनट के छोटे गेम खेले जाएंगे।

कुल 25 लाख डॉलर की इनामी राशि

चैंपियनशिप का कुल प्राइज फंड 25 लाख डॉलर है। हर जीत पर खिलाड़ी को 2 लाख डॉलर मिलेंगे। बची हुई राशि दोनों खिलाड़ियों में बराबर बांटी जाएगी।

अगर मैच 7.5-6.5 या 8-6 के स्कोर से खत्म होता है, तो विजेता को 13 लाख डॉलर और उपविजेता को 12 लाख डॉलर मिलेंगे। टाई-ब्रेक से फैसला होने पर भी यही बंटवारा रहेगा।

—————————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 आज:चोटिल वरुण की जगह रवि बिश्नोई को मिल सकता है मौका; सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे

भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। भारत ने पहला मैच 7 विकेट से जीता था। पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *