Headlines

बरेटा सरकारी अस्पताल में अब 24 घंटे मेडिकल सुविधा:विधायक प्रिंसिपल बुध राम ने कहा- 4 डॉक्टरों-4 स्टाफ नर्सों की स्थायी तैनाती




बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। बरेटा के सरकारी अस्पताल में अब मरीजों को 24 घंटे निर्बाध मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस पहल से बरेटा शहर के साथ-साथ आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आपातकालीन और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा। यह जानकारी बुढलाडा के विधायक प्रिंसिपल बुध राम ने दी। विधायक बुध राम ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती प्रशासनों के दौरान बरेटा अस्पताल सुविधाओं और पर्याप्त स्टाफ की कमी से जूझ रहा था, जिससे 24 घंटे सेवाएं देना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का कायाकल्प कर रही है। इसी कड़ी में बरेटा अस्पताल में 4 डॉक्टरों और 4 स्टाफ नर्सों की स्थायी तैनाती कर दी गई है, जो चौबीसों घंटे सेवाएं देने के लिए मुस्तैद हैं। घर के पास बेहतर इलाज सरकार की प्राथमिकता विधायक ने जोर देकर कहा कि आम जनता को उनके घर के नजदीक विश्वस्तरीय और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना पंजाब सरकार का मुख्य ध्येय है। बरेटा अस्पताल में 24 घंटे सेवाओं की शुरुआत इसी संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा और सराहनीय कदम है। इस विशेष घोषणा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित कई स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *