![]()
लुधियाना में सोमवार सुबह से ही भारी हंगामा देखने को मिल रहा है। इंसाफ न मिलने से नाराज निहंगों ने डीसी कार्यालय के बाहर फिरोजपुर रोड को दोनों ओर से जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारी सुबह करीब 10 बजे से सड़क के बीचों-बीच धरना देकर बैठे हैं। पिछले दो घंटे से सड़क के दोनों हिस्सों पर यातायात पूरी तरह ठप है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरने पर बैठे निहंगों का आरोप है कि करीब तीन साल पहले निहंग फतेहवीर सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उनका कहना है कि इस हत्या के मामले में पुलिस ने पिछले तीन वर्षों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मामले के आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। मजबूरी में लिया चक्का जाम का फैसला निहंगों का कहना है कि वे लंबे समय से न्याय की मांग को लेकर पुलिस और प्रशासन के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि प्रशासन के इसी रवैये से परेशान होकर उन्हें सड़क जाम कर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। धरना और चक्का जाम जारी रहेगा प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक पुलिस इस मामले में ठोस कार्रवाई का भरोसा नहीं देती और फतेहवीर सिंह की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना और चक्का जाम जारी रहेगा। ट्रैफिक एडवाइजरी फिरोजपुर रोड पर डीसी दफ्तर के पास से गुजरने वाले लोग जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
Source link
लुधियाना में निहंगों का प्रदर्शन:DC दफ्तर के बाहर फिरोजपुर रोड जाम, 3 साल पुराने कत्ल मामले में इंसाफ की मांग; एडवाइजरी जारी
