Headlines

मेडिकल कॉलेज में महिला स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बेहतर:अक्टूबर में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के डॉक्टरों के लिए होगी विशेष कार्यशाला




बिजनौर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय, महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में महिला स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की पहल की गई है। प्रधानाचार्या डॉ. ललिता चौधरी मरीजों को सुरक्षित और अच्छी चिकित्सा सेवाएं देने के लिए एक और प्रयास कर रही हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को IPAS डेवलपमेंट फाउंडेशन, लखनऊ के कार्यकारी फिरोज अहमद ने प्रधानाचार्या डॉ. ललिता चौधरी से मुलाकात की। बैठक में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में व्यापक गर्भपात देखभाल (CAC) सेवाओं को बेहतर बनाने और डॉक्टरों के प्रशिक्षण पर विस्तार से बात हुई। फिरोज अहमद ने बताया कि IPAS डेवलपमेंट फाउंडेशन पिछले करीब 10 सालों से व्यापक गर्भपात देखभाल के क्षेत्र में डॉक्टरों को प्रशिक्षण दे रहा है। तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा अस्पताल में महिला स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के डॉक्टरों की कार्यक्षमता मजबूत करने के लिए अक्टूबर में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने की योजना है। इस कार्यशाला में विभाग के डॉक्टरों को विषय से संबंधित जरूरी तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रधानाचार्या डॉ. ललिता चौधरी ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए डॉक्टरों का लगातार प्रशिक्षण और उनकी क्षमता बढ़ाना बहुत जरूरी है। इसी मकसद से संस्थान में डॉक्टरों के कौशल विकास और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *