Headlines

चुनाव के बाद कचरा वाहन में स्कूल पहुंचा फर्नीचर:छात्राओं ने बैठने से किया इनकार, धुलाई के बाद किया इस्तेमाल




सिरोही में नगर परिषद चुनाव के दौरान इस्तेमाल के लिए पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल से लिया गया फर्नीचर चुनाव खत्म होने के बाद कचरा वाहन में रखकर वापस स्कूल पहुंचाया गया। फर्नीचर को इस तरह लाए जाने पर छात्राओं ने नाराजगी जताते हुए उस पर बैठने से इनकार कर दिया। छात्राओं के विरोध के बाद फर्नीचर की धुलाई और सफाई कराई गई, जिसके बाद उन्होंने उस पर बैठना स्वीकार किया। छात्राओं ने कहा- इसी पर पढ़ाई और भोजन स्कूल प्रशासन के मुताबिक, फर्नीचर वापस आने पर छात्राओं ने उसे गंदा देखकर आपत्ति जताई। छात्राओं का कहना था कि वे इसी फर्नीचर पर बैठकर पढ़ाई करती हैं और भोजन भी करती हैं। ऐसे में कचरा वाहन में लाए जाने से उस पर गंदगी लगने के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की आशंका हो सकती है। इसके बाद फर्नीचर को अच्छी तरह धोकर साफ कराया गया। ट्रैक्टर समेत दूसरे साधन होने के बावजूद कचरा वाहन का इस्तेमाल वरिष्ठ शिक्षक नेता गोपाल सिंह राव ने इस मामले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के पास ट्रैक्टर समेत अन्य साधन उपलब्ध हैं, इसके बावजूद स्कूल का फर्नीचर कचरा वाहन में भेजा गया। उन्होंने कहा कि यह फर्नीचर छात्राओं की पढ़ाई और खाने के काम आता है, इसलिए उसे कचरा वाहन में ले जाना साफ-सफाई के लिहाज से उचित नहीं है। सफाई अभियान के संदेश के विपरीत बताया राव ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री स्वच्छता अभियान को लेकर गंभीरता से काम कर रहे हैं। ऐसे में सरकारी संस्थानों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को भी स्वच्छता के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। स्कूल में इस्तेमाल होने वाले फर्नीचर को कचरा वाहन में भेजना स्वच्छता के संदेश के विपरीत है। फर्नीचर की जांच और मरम्मत की मांग राव ने जिला प्रशासन से मांग की कि भविष्य में स्कूल से लिया गया फर्नीचर वापस भेजते समय साफ और उपयुक्त वाहन का इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, चुनाव के दौरान इस्तेमाल के बाद खराब हुए फर्नीचर की भी जांच कराकर आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि छात्राओं को सुरक्षित और स्वच्छ माहौल में पढ़ाई की सुविधा मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *