Headlines

Bengaluru Kidnapping Case | Rajasthan Family Abducts Girl After Marriage


  • Hindi News
  • National
  • Bengaluru Kidnapping Case | Rajasthan Family Abducts Girl After Marriage

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
घटना बुधवार शाम की है। राजस्थान से 4 लोग बेंगलुरु आए थे। - Dainik Bhaskar

घटना बुधवार शाम की है। राजस्थान से 4 लोग बेंगलुरु आए थे।

बेंगलुरु में परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज करने वाली 21 साल की लड़की को परिवार के भेजे 4 लोगों ने घर से किडनैप कर लिया। चारों राजस्थान से आए थे। इसके बाद आरोपी कार से भागने लगे। स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया। इस दौरान आरोपियों की कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे 6 लोग घायल हो गए।

लड़की की पहचान पूजा के रूप में हुई है। वह राजस्थान की रहने वाली है। पूजा ने करीब 8-9 महीने पहले राजस्थान के ही रहने वाले 23 साल के ओम प्रकाश से लव मैरिज की थी। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। शादी के बाद दोनों बेंगलुरु आकर रहने लगे।

घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें…

लड़की को लेकर भागते समय कार के नीचे एक महिला आ गई।

लड़की को लेकर भागते समय कार के नीचे एक महिला आ गई।

कार के पीछे कई स्थानीय लोगों ने पीछा किया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में कार लेकर भागने लगे।

कार के पीछे कई स्थानीय लोगों ने पीछा किया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में कार लेकर भागने लगे।

इसके बाद लोगों ने कार पर पत्थर फेंकने के लिए उसका पीछा किया, लेकिन कार नहीं रुकी।

इसके बाद लोगों ने कार पर पत्थर फेंकने के लिए उसका पीछा किया, लेकिन कार नहीं रुकी।

स्थानीय लोग घायलों को उठाने के लिए मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

स्थानीय लोग घायलों को उठाने के लिए मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

16 सितंबर को 4 लोग पूजा के घर आए थे

पूजा के परिवार ने 16 सितंबर की शाम उसे वापस ले जाने के लिए 4 लोगों को भेजा था। बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, चारों अग्रहारा दसरहल्ली स्थित पूजा और ओम प्रकाश के घर पहुंचे। उन्होंने जबरन पूजा को घर से बाहर निकाला और ह्यूंडई वेन्यू कार में बैठाकर ले गए।

आरोपी कार से भागते समय 6 लोगों को टक्कर मार दी। घायलों की पहचान पृथ्वीराज, यशिका, अमुल, मणि, जयलक्ष्मी और संतोष के रूप में हुई है। जयलक्ष्मी के सिर में गंभीर चोट आई है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने कार का पीछा किया

पूजा के किडनैप होने के बाद स्थानीय लोगों ने कार का पीछा कर उसे रोकने की कोशिश की। आखिरकार होसाहल्ली के पास कार को रोक लिया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने कार पर पत्थर भी फेंके।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया कि घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए और कार रोकने की कोशिश करने वालों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हालांकि, पुलिस के मुताबिक अब तक 6 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

स्थानीय लोगों ने पत्थर मारकर कार के शीशे फोड़ दिए।

स्थानीय लोगों ने पत्थर मारकर कार के शीशे फोड़ दिए।

3 आरोपी गिरफ्तार, ड्राइवर फरार

पुलिस ने पूजा को ले जाने वाले चार लोगों की पहचान सद्दाम, राकेश, करण और अयान के रूप में की है। इनमें कार चला रहा सद्दाम फरार है, जबकि तीनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है। पूजा को सुरक्षित पुलिस के पास लाया गया। विजयनगर थाने में पूजा और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *