![]()
पन्ना जिले में पदोन्नति प्रक्रिया के तहत कर्मचारियों से पिछले पांच वर्षों की गोपनीय चरित्रावली (CR) दोबारा मांगे जाने का विरोध शुरू हो गया है। इस प्रक्रिया को अव्यवहारिक बताते हुए सवर्ण अधिकारी कर्मचारी संगठन ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) पन्ना को एक ज्ञापन सौंपा और एक सरलीकृत व्यवस्था बनाने की मांग की। संगठन का कहना है कि पिछले वर्ष भी क्रमोन्नति, वेतनमान और पदोन्नति के लिए सभी कर्मचारियों से गोपनीय चरित्रावली मंगवाई गई थी, जो संबंधित संकुलों के माध्यम से वरिष्ठ कार्यालय भेजी जा चुकी हैं। ऐसे में वर्तमान सत्र में उन्हीं दस्तावेजों को फिर से मांगना पूरी तरह अतार्किक है। ई-अटेंडेंस के कारण दफ्तरों के चक्कर काटना मुश्किल शिक्षकों को शैक्षणिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ई-अटेंडेंस के माध्यम से 100% उपस्थिति दर्ज करानी होती है। इस अनिवार्य नियम के कारण कर्मचारियों के लिए स्कूल समय में बाहर जाना संभव नहीं होता। दफ्तरों के चक्कर काटने की यह प्रक्रिया केवल शाम 5 बजे के बाद ही हो पाती है, जिससे उन्हें भारी मानसिक और व्यावहारिक व्यवधान का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि इस व्यवस्था को सरल किया जाए ताकि कर्मचारियों को बिना किसी प्रताड़ना के समय पर पदोन्नति का लाभ मिल सके।
Source link
प्रमोशन में गोपनीय चरित्रावली दोबारा मांगने का विरोध:पन्ना में सवर्ण अधिकारी कर्मचारी संगठन ने DEO को ज्ञापन सौंपा, बोले- कागज कार्यालय भेजे जा चुके
