Headlines

पीएम मोदी के जन्मदिन पर छतरपुर में 5लाख दीप जले:खजुराहो मंदिर में सबसे ज्यादा 1.11 लाख दीप जले, ढोड़न बांध पर भी आयोजन




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को छतरपुर जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम हुआ। जिलेभर में कुल 5 लाख 44 हजार 250 दीप जलाए गए। धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के साथ गांवों और शहर के वार्डों में भी लोगों ने दीप जलाए। खजुराहो में सबसे ज्यादा 1.11 लाख दीप खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह परिसर में सबसे ज्यादा 1 लाख 11 हजार दीप जलाए गए। इसके अलावा 9 प्रमुख जगहों पर 10-10 हजार दीप जलाए गए। इनमें जानराय टोरिया मंदिर, बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम, जटाशंकर धाम बिजावर, भीमकुंड बक्सवाहा, नैनागिर बक्सवाहा, चरण-पादुका लवकुशनगर, मउसहानियां में महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा, केन-बेतवा डैम स्थल और बानसुजारा डैम स्थल बड़ामलहरा शामिल हैं। हनुमान मंदिर में भी दीप जलाए जानराय टोरिया हनुमान मंदिर परिसर में 51 फीट ऊंची अष्टधातु की हनुमान प्रतिमा के सामने बड़ी संख्या में दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से पहाड़ी और मंदिर परिसर का नजारा रोशन हो गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और नागरिकों ने हिस्सा लिया। ढोड़न बांध और नहर स्थल पर 5 हजार दीप केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत बन रहे ढोड़न बांध और नहर निर्माण स्थलों पर करीब 5 हजार दीप जलाए गए। एक साथ जलाए गए दीपों से निर्माण स्थल रोशन हो गए। यहां दीपों के जरिए जल संरक्षण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और बुंदेलखंड में चल रहे विकास कार्यों को दिखाया गया। जिले की 559 ग्राम पंचायतों में 500-500 और 255 नगरीय वार्डों में 250-250 दीप जलाए गए। स्कूलों के छात्र-छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सरकारी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मेडिकल कॉलेज समेत प्रमुख जगहें रोशन सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के कई प्रमुख स्थलों को रोशनी से सजाया गया। नवीन मेडिकल कॉलेज परिसर भी रोशनी से जगमगाता नजर आया। ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों और विकास परियोजनाओं से लेकर ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों तक दीप जलाए गए। देखें तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *