Headlines

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आज:18 सितंबर से 12 नवंबर तक मंगल रहेगा कर्क राशि में, जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा इस ग्रह का असर




आज (18 सितंबर) दोपहर करीब 3 बजे मंगल ग्रह मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेगा, इसके बाद मंगल 12 नवंबर तक इसी राशि में रहेगा और फिर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। कर्क राशि में मंगल नीच का हो जाता है यानी मंगल की शक्तियां कम हो जाती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए कर्क राशि में मंगल के आने से सभी 12 राशियों पर कैसा असर हो सकता है… मेष राशि कर्क राशि में मंगल इस राशि के लिए चतुर्थ भाव में रहेगा। घर-परिवार, जमीन-जायदाद और वाहन से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है, लेकिन जल्दबाजी या भावनात्मक निर्णय परेशानी पैदा कर सकते हैं। पहले से चल रहे विवादों में धैर्य रखना होगा। कर्ज, संपत्ति और न्यायालय से जुड़े मामलों में दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें। योजनाओं में अचानक बदलाव हो सकता है, इसलिए जरूरी कामों में वैकल्पिक योजना रखें। वृषभ राशि मंगल इन लोगों के लिए तृतीय भाव में रहेगा, इसलिए साहस, प्रयास और संचार से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है। लंबे समय से रुके काम को आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। नौकरी या व्यवसाय में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं और अपने प्रयासों से लक्ष्य की ओर बढ़ने की संभावना रहेगी। भाई-बहनों और नजदीकी लोगों के साथ रिश्ते में अनावश्यक बहस से बचें। यात्रा या नए काम की शुरुआत करने में जल्दबाजी न करें। मिथुन राशि मंगल इस राशि के लिए द्वितीय भाव में रहेगा, इसलिए धन, परिवार और वाणी से जुड़े विषय महत्वपूर्ण हो सकते हैं। रुका हुआ कोई काम पूरा होने की स्थिति में आ सकता है और आय के साधनों को मजबूत करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। हालांकि तेज या कठोर बोलने से पारिवारिक, व्यावसायिक संबंध प्रभावित हो सकते हैं। धन संबंधी निर्णय लेते समय जोखिम का आकलन करें और अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। कर्क राशि मंगल इसी राशि में गोचर करेगा। कर्क मंगल की नीच राशि है, इसलिए इन लोगों को अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल सही दिशा में करना चाहिए। आत्मविश्वास और काम करने की इच्छा बढ़ सकती है, लेकिन भावनात्मक प्रतिक्रिया और जल्दबाजी से बचना चाहिए। परिवार, संपत्ति और व्यक्तिगत निर्णयों से जुड़े मामलों में सक्रियता रहेगी। सोच-विचार कर किए गए कामों से लाभ हो सकता है। जोखिम वाले कामों में किसी से मार्गदर्शन लेकर आगे बढ़ें। सिंह राशि मंगल द्वादश भाव में रहेगा, इसलिए खर्च, यात्रा और विदेश से जुड़े कामों पर असर हो सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना है, इसे देखते हुए बजट पर ध्यान देना होगा। विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ विवाद बढ़ाने के बजाय शांत तरीके से परिस्थितियों को संभालें, यही बेहतर होगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखने और उन्हें चरणबद्ध तरीके से लागू करने से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य और नींद के प्रति लापरवाही न करें। कन्या राशि मंगल एकादश भाव में गोचर करेगा, इस कारण आय बढ़ाने, नए संपर्क बनाने और व्यावसायिक अवसर प्राप्त करने के प्रयासों में गति आ सकती है। जमीन, मकान या फ्लैट से संबंधित योजना बन सकती है, हालांकि बड़े आर्थिक निर्णयों में कागजों की जांच जरूरी है। सरकारी या प्रशासनिक काम में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं और कारोबार में विस्तार की योजना बन सकती है। तुला राशि मंगल दशम भाव में रहेगा, इसलिए करियर और कार्यक्षेत्र इस स्थिति की वजह से जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और किसी बड़े प्रोजेक्ट या महत्वपूर्ण काम को पूरा करने का अवसर मिल सकता है। जमीन, संपत्ति या वाहन से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों या सहकर्मियों से बातचीत में संयम रखें, क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से दिक्कतें हो सकती हैं। वृश्चिक राशि इस राशि के लिए मंगल नवम भाव में रहेगा। भाग्य, उच्च शिक्षा, लंबी यात्रा, गुरुजनों और पिता से जुड़े विषय महत्वपूर्ण हो सकते हैं। नए ज्ञान या यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन रिश्तेदारों के साथ विचारों के मतभेद से बचना चाहिए। जमीन या संपत्ति का सौदा करते समय पूरी जांच-पड़ताल करें। केवल भावनाओं के आधार पर निर्णय न लें। धनु राशि मंगल आपके अष्टम भाव में रहेगा, इसलिए यह समय अपेक्षाकृत अधिक सावधानी रखने का है। अचानक होने वाले खर्च, विवाद, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी अथवा यात्रा के दौरान जोखिम लेने से बचें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी होगी। नियमित दिनचर्या, पर्याप्त आराम और शांत वातावरण उपयोगी रह सकता है। मकर राशि मंगल सप्तम भाव में रहेगा। इससे कार्यक्षेत्र में सक्रियता और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ सकती है। साझेदारी या व्यावसायिक कामों में नए अवसर सामने आ सकते हैं। विवादित या कानूनी मामलों में अपना पक्ष मजबूत तरीके से रखने का अवसर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में आक्रामक व्यवहार नुकसान कर सकता है, इसलिए संयम रखना जरूरी है। कुंभ राशि मंगल षष्ठम भाव में रहेगा। प्रतियोगिता, नौकरी, ऋण, विवाद और शत्रु पक्ष से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है। लंबे समय से अटके कामों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करने का अच्छा अवसर मिल सकता है। प्रतिस्पर्धियों का सामना करने के लिए धैर्य बनाए रखना होगा। स्वास्थ्य के मामले में नियमित दिनचर्या और लापरवाही से बचना होगा। नई योजनाएं बनाने और उन्हें व्यवस्थित ढंग से लागू करने का समय मिल सकता है। मीन राशि मंगल पंचम भाव में रहेगा, इसलिए शिक्षा, रचनात्मक कार्य, प्रेम संबंध, संतान और निवेश से जुड़े कामों पर असर हो सकता है। कारोबार में नई योजनाएं बनाने और उन्हें आगे बढ़ाने की इच्छा बढ़ सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन निवेश में पर्याप्त जांच जरूरी होगी। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते या विवाह से संबंधित प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंध में सफलता की संभावना है, बात विवाह तक पहुंच सकती है, लेकिन जल्दबाजी से बचना भी जरूरी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *