![]()
शुक्रवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर डीहरा पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती बाइक से महिला का पर्स झपट लिया। अचानक हुई वारदात से बाइक अनियंत्रित हो गई, लेकिन पति की सूझबूझ से महिला, उसका बच्चा और वह खुद हादसे का शिकार होने से बच गए। घटना के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। सासाराम से गांव लौट रहा था परिवार भभुआ थाना क्षेत्र के डवढ़िया गांव निवासी ओमकार सिंह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से सासाराम से गांव लौट रहे थे। डीहरा पुल के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार में आए दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला के हाथ से पर्स झपट लिया। पर्स खिंचते ही बिगड़ा बाइक का संतुलन अचानक पर्स छीने जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। कुछ पल के लिए परिवार के सामने बड़ा हादसा होने का खतरा पैदा हो गया। हालांकि ओमकार सिंह ने किसी तरह बाइक संभाल ली और तीनों सुरक्षित बच गए। पर्स में थे जरूरी दस्तावेज ओमकार सिंह के मुताबिक पर्स में बैंक और पोस्ट ऑफिस की पासबुक, जरूरी पहचान पत्र, तीन एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और करीब 1500 रुपये नकद थे। बदमाशों की बाइक का नंबर नहीं देख सका परिवार वारदात के दौरान परिवार का पूरा ध्यान खुद को और बच्चे को सुरक्षित रखने पर था। इस वजह से पीड़ित बदमाशों की बाइक का नंबर नहीं देख सके। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार ने कुदरा पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। एनएच-19 पर हुई इस वारदात के बाद राहगीरों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
Source link
एनएच-19 पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स झपटा:पति-बच्चा समेत बचा परिवार; पासबुक- एटीएम, मोबाइल और नकदी ले गए
