25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गुरुग्राम स्फायर मॉल 90 में आधी रात को पुलिस ने स्पा सेंटरों पर छापेमारी की।
गुरुग्राम में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे जिस्म फरोशी के कारोबार पर शनिवार रात को पुलिस ने बड़ी रेड की। पुलिस और हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा सेक्टर 90 स्थित सफायर 90 मॉल में चल रहे 18 स्पा सेंटरों पर रात 10:00 बजे से सुबह 3:00 बजे तक छह घंटे की लंबी ज्चाइंट छापेमारी की। यह ऑपरेशन चलाया गया।
पुलिस ऑपरेशन के दौरान स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया और महिला और पुरुष अर्धनग्न अवस्था में छिपते नजर आए। पुलिस ने आठ स्पा सेंटरों में बड़ी संख्या में मसाज गर्ल और कस्टमर पकड़े हैं। इनमें से 30 महिलाएं और 20 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। ये सभी संदिग्ध हालत में पाए गए थे।
पुलिस इन महिलाओं से पूछताछ की जा रही है ताकि उनकी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके और ऐसी गतिविधियों चलाने वाले व्यक्तियों की पहचान की जा सके। वहां मौजूद पुरुषों की भूमिका की भी पुष्टि की जा रही है।

गुरुग्राम स्फायर मॉल 90 में आधी रात को स्पा सेंटरों पर रेड के दौरान पकड़े गए आरोपी।
महिला आयोग की चेयरपर्सन मौजूद रही
इस दौरान हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शिनी अपनी टीम के साथ और ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। 20 इंस्पेक्टरों समेत लगभग 100 पुलिसकर्मियों ने इस बड़े ऑपरेशन को ‘अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956’ के तहत नियुक्त विशेष पुलिस अधिकारी और एसीपी हेडक्टवार्टर अभिलक्ष जोशी की देखरेख में अंजाम दिया गया।
नाबालिग लड़कियां होने का शक
महिला आयोग की चेयरपर्सन का कहना है कि प्रारंभिक तौर की जांच के दौरान कुछ युवतियों ने बताया है कि उन्हें इस देह व्यापार में जबरन धकेला गया है। वहीं, पकड़ी गई महिलाओं में कुछ नाबालिग भी होने का संदेह है। ऐसे में पुलिस आगामी जांच कर रही है। इन स्पा सेंटरों में से कुछ सेंटरों में नशीला पदार्थ भी मौजूद था जिसे कब्जे में लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस जांच कर रही
एसीपी अभिलक्ष जोशी ने बताया कि एक साथ की गई इन छापेमारी के दौरान 18 में से 8 स्पा सेंटरों में संदिग्ध गैर-कानूनी गतिविधियों के प्रथम दृष्टया सबूत मिले। महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल, भौतिक और दस्तावेजी सबूत जब्त किए गए हैं। इनके मालिकों, संचालकों, मैनेजरों व मदद करने वालों की भूमिका का पता लगाने के लिए इनकी जांच की जा रही है।

