Headlines

लुधियाना 400 रुपए के लिए कैफे मालिक पर हमला:उधार के पैसे मांगने पर वारदात, दुकान का दरवाजा तोड़ा; सिर पर लगे 7 टांके




लुधियाना के आत्म पार्क इलाके के पास एक पान कैफे के मालिक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। विवाद महज 400 रुपए को लेकर हुआ जो पिछले 4 महीने से बकाया थे। गुस्साए आरोपियों ने कैफे का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुसकर मालिक के साथ मारपीट की। हमले में पीड़ित के सिर पर 3 गहरे कट और 7 टांके लगे हैं। कृष्ण लाल ने बताया हमलावर कैफे के पुराने ग्राहक हैं और पीछे रेलवे लाइन के पास ही रहते हैं। घटना के वक्त दुकान का दरवाजा लॉक था। आरोपी पहले वहां पहुंचे और सिगरेट मांगने लगे। इसी बीच जब कैफे मालिक ने अपने 4 महीने पुराने 400 रुपए मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। CCTV में कैद हुई वारदात,घसीटकर बाहर निकालने की कोशिश देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दुकान का दरवाजा तोड़ दिया और जबरन अंदर दाखिल हो गए। वहां लगे CCTV कैमरे की फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि 4 पुरुष और एक महिला मिलकर कैफे मालिक के साथ बुरी तरह मारपीट कर रहे हैं। हमलावर पीड़ित को पीटते हुए जबरन दुकान से बाहर घसीट कर ले जाने की कोशिश करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। सिर पर 3 कट, आए 7 टांके इस मारपीट में कैफे मालिक लहूलुहान हो गया। हमले की वजह से उसके सिर पर 3 जगह गहरे घाव आए हैं, जिसके चलते उसे 7 टांके लगाने पड़े हैं। CCTV फुटेज सामने आने के बाद अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *