Headlines

अमृतसर के गुरुद्वारा साहिब में उतरे 68 वर्षीय बजुर्ग:CCTV फुटेज में दिखे, तलाशी में शव बरामद




अमृतसर में गुरुद्वारा श्री संतोखसर साहिब के सरोवर से 68 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान मनिंदर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मनिंदर सिंह अमृतसर की IDH मार्केट में आर्टिफिशियल गहनों की दुकान चलाते थे। वह गुरुवार को गुरुद्वारा श्री संतोखसर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान वह कपड़ों समेत सरोवर में उतर गए। सीसीटीवी में सरोवर की तरफ जाते और पानी में उतरते दिखे मनिंदर सिंह घटना के बाद गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में मनिंदर सिंह कपड़ों समेत सरोवर में उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में वह सरोवर की तरफ जाते हुए नजर आ रहे हैं। परिजनों के बयान दर्ज, सीसीटीवी फुटेज की भी जांच जारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। सरोवर में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद मनिंदर सिंह का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से मृतक के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं। साथ ही सामने आई सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि घटनाक्रम को लेकर पूरी जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, परिवार के बयानों और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *