Headlines

हरियाणा में डिप्टी और असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के ट्रांसफर:28 DDA और 42 ADA को भेजा नए स्टेशन, पंचकूला, गुरुग्राम, रोहतक समेत कई जिलों में बदलाव




हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (DDA) और असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) के बड़े पैमाने पर तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी आदेशों के अनुसार 28 DDA सहित कुल 70 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगहों पर तैनात किया गया है।
पंचकूला, गुरुग्राम, रोहतक, करनाल, भिवानी, हिसार, फरीदाबाद, अंबाला, कैथल, पानीपत, सिरसा, जींद, झज्जर, यमुनानगर, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, नूंह और रेवाड़ी सहित अनेक जिलों में नियुक्तियों में बदलाव किया गया है
प्रदीप को सोनीपत से रोहतक भेजा
गृह विभाग के आदेश अनुसार प्रदीप (सोनीपत) को रोहतक, जगबीर सिंह (भिवानी) को गुरुग्राम, रमेश कुमार (फतेहाबाद) को भिवानी और सुरेंद्र सिंह (हिसार) को भी भिवानी भेजा गया है। इसके अलावा संजय सुहाग को मेवात (नूंह), सोनू चौधरी को आईजीपी रोहतक रेंज, मीनाक्षी भारद्वाज और नीरज कुमार को गुरुग्राम में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कानू शर्मा का वितायुक्त ऑफिस ट्रांसफर
सुनील कुमार को गुरुग्राम, कानू शर्मा को वित्त आयुक्त (राजस्व न्यायालय), चंडीगढ़, सुशील कुमार को करनाल, अखिल चौहान को अंबाला, सुधीर सिंदर और गुजेंद्र सिंह को कुरुक्षेत्र, मंगलेश शर्मा को फतेहाबाद, सुरेंद्र कुमार, शिव नंदन बाली और समिष्ठा को फरीदाबाद भेजा गया है। वहीं नवनीत को पंचकूला स्थित डायरेक्टर ऑफ प्रॉसिक्यूशन (जनरल) कार्यालय में तैनात किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *